IFFCO – MC क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड (IFFCO-MC) की स्थापना 28 अगस्त 2015 को की गई थी। यह एक संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) है, जो इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइज़र कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) और मित्सुबिशी कॉरपोरेशन, जापान के बीच 51:49 के इक्विटी अनुपात में स्थापित किया गया है।
कंपनी का उद्देश्य है — किसानों की आय में वृद्धि करना, उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले फसल सुरक्षा उत्पाद वाजिब दामों पर उपलब्ध कराकर उनकी उत्पादकता और स्थिरता बढ़ाना। वर्तमान में कंपनी के परिचालन 18 राज्यों में फैले हुए हैं, जो देश के प्रमुख कृषि-जलवायु क्षेत्रों को कवर करते हैं। 7500 से अधिक चैनल पार्टनर्स और 85+ उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला के साथ, आईएफएफसीओ-एमसी किसानों को संपूर्ण कृषि समाधान प्रदान कर रही है।
कंपनी सिंगल-टियर डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल पर कार्य करती है, जिसमें कोई मध्यवर्ती स्तर (मिडल टियर) शामिल नहीं है। यह मॉडल पारदर्शिता, दक्षता और किसान-हितैषी व्यवस्था सुनिश्चित करता है, जिससे उत्पाद किसानों तक वाजिब कीमतों पर पहुँचते हैं। कंपनी किसानों के कल्याण के लिए एक अनोखी पहल —
“किसान सुरक्षा बीमा योजना” भी चलाती है, जिसके अंतर्गत किसानों को नि:शुल्क दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है।जिन किसानों द्वारा ₹150 से ₹15,000 तक के आईएफएफसीओ-एमसी उत्पाद खरीदे जाते हैं,वे इस बीमा योजना के अंतर्गत पात्र होंगे।
